फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro stations are designed in europian and laknavi style.

लखनवी अंदाज में नजर आएंगे राजधानी के मेट्रो स्टेशन

Thu, 11 Dec 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Dec 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
metro stations are designed in europian and laknavi style.

मेट्रो स्टेशन का डिजाइन बनाने वाली कंपनी सियेस्ट्रा शुरुआती आठ स्टेशनों का डिजाइन बुधवार को एलएमआरसी अफसरों के सामने पेश करेगी। माना जा रहा है कि जो डिजाइन तैयार किया गया है उसके अनुसार मेट्रो स्टेशनों पर यूरोपियन और लखनवी तहजीब की छाप देखने को मिलेगी। साथ ही सभी आधुनिक सुविधाएं इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन


स्टेशनों की डिजाइनिंग में लखनवी तहजीब और वास्तु का ध्यान रखा जाएगा, ताकि इनका बेहतर वित्तीय उपयोग एलएमआरसी कर सके। कंसल्टेंट का फोकस इस बात पर भी है कि मेट्रो रूट पर आने वाले एलएमआरसी का संपत्ति का अधिकतम व्यावसायिक उपयोग किया जा सके। एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि  कंपनी के प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को स्टेशनों के डिजाइन प्रस्तुत करेंगे। चारबाग से सरोजनी नगर तक अलाइनमेंट का सर्वे किया जा चुका है। इसके अलावा स्टेशनों की लोकेशन भी देखी गई है।
विज्ञापन


रूट पर आइकॉनिक स्टेशन भी बनाया जाएगा। वहीं जियो टेक्निकल इन्वेस्टीगेशन के जरिए मेट्रो के चारबाग से लेकर मुंशीपुलिया तक मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया जाएगा। ये काम अगले दो सप्ताह में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइनर होगी एलएमआरसी की यूनिफॉर्म

metro stations are designed in europian and laknavi style.

स्पेशल स्पैन के लिए टेंडर प्रक्रिया अगले एक महीने में पूरी हो जाएगी। यह 900 मीटर लंबा विशेष पुल होगा, जो मवइया क्रॉसिंग के ऊपर से गुजरेगा। एमडी कुमार केशव ने बताया कि, इसका भी एस्टीमेट बढ़ने की उम्मीद है।

एलएमआरसी के अधिकारी-कर्मचारी साइट पर काम करते वक्त जो यूनीफॉर्म पहनेंगे, उसे निफ्ट डिजाइन करेगा। कुछ विकल्पों पर विचार किया गया है। गर्मियों में स्मार्ट पोलो टी-शर्ट और पैंट सुझाई गई है। जबकि,जाड़े के लिए फुल आस्तीन की शर्ट, पैंट और जैकेट होगी। इसमें एलएमआरसी के लोगो की भी झलक दिखेगी।

कॉरपोरेट टाई का भी प्रावधान किया जाएगा। अगले दो महीने में यूनिफार्म तय हो जाएगी।जिला प्रशासन, एलएमआरसी, नगर निगम, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस की टीम बहुत जल्द ही आलमबाग क्षेत्र में सर्वे करेगी। जिसमें व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों से भी बातचीत की जाएगी। उनको इस प्रोजेक्ट का महत्व बताया जाएगा। इसके बाद में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed