फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Metro smart cards can be used for six months and will also be refunded.

Lucknow News: छह महीने तक कर सकेंगे मेट्रो स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल, रिफंड भी होगा

Sun, 31 May 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Metro smart cards can be used for six months and will also be refunded.
लखनऊ। वन नेशन वन कार्ड के चलते मेट्रो के नए स्मार्ट कार्ड बनने बंद हो गए हैं। ऐसे में रोजाना यात्रा करने वालों को लाइन में लगकर टोकन लेना पड़ता था। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होेने के बाद मेट्रो प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। ऐसे में अब जिन यात्रियों के पास स्मार्ट कार्ड हैं, वे छह महीने तक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इतना ही नहीं कार्ड में अधिक धनराशि होने पर उसे रिफंड भी किया जाएगा।
विज्ञापन



इससे रोजाना कार्ड के जरिये मेट्रो की यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी। इससे पहले नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड(एनसीएमसी) भारत सरकार की वन नेशन, वन कार्ड पहले के तहत स्मार्ट कार्ड बनने बंद हो गए हैं। यह एक ट्रांजिट कार्ड है, जो मेट्रो, बसों, पार्किंग, टोल टैक्स और खुदरा दुकानों पर निर्बाध रूप से एकल भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। ऐसे में अब एनसीएमसी कार्ड ही बनाए जाने हैं। लिहाजा मेट्रो ने स्मार्ट कार्ड बनाने बंद कर दिए हैं। 15 जून से पहले नेशनल काॅमन मोबिलिटी कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। हालांकि अभी जिन यात्रियों के पास स्मार्ट कार्ड हैं, वे उसका इस्तेमाल अगले छह महीने तक सकेंगे। इतना ही नहीं अगर किसी यात्री के स्मार्ट कार्ड में अधिक धनराशि है तो उनके लिए रिफंड का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed