फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro smart card will be sold from 1 january

जल्दी ही बिकने लगेंगे मेट्रो के स्मार्ट कार्ड, जानें क्या-क्या होंगी खूबियां

Fri, 25 Nov 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Nov 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
metro smart card will be sold from 1 january
डेमो - फोटो : amar ujala

 मेट्रो के ट्रायल के साथ-साथ इसके कॉमर्शियल रन की तैयारियां भी एलएमआरसी ने तेज कर दी हैं। 26 सेवाओं को कनेक्ट करते मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की बिक्री एक जनवरी से करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


कार्ड पर लाल रंग में रूमी गेट की छवि नजर आएगी। एलएमआरसी पहले चरण में 50 हजार कार्ड कार्डों की बिक्री करेगा। कार्ड तैयार करने और ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम को पूरा करने का काम चेक गणराज्य की कंपनी को दिया गया है। 
विज्ञापन


 मेट्रो के ट्रैवल कार्ड को ‘गो स्मार्ट ’ का नाम दिया गया है। इस कार्ड का इस्तेमाल 26 सेवाओं के लिए किया जा सकेगा। अभी तक सिटी बस सर्विस और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पार्किंग फीस को इससे जोड़ने के लिए एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड को रिचार्ज करने के लिए फरवरी महीने तक रिचार्ज मशीन भी स्टेशनों पर लग जाएंगीं। इसकेअलावा पैसेंजर सुविधा काउंटर्स पर भी इस कार्ड को टॉप अप कराया जा सकेगा।

दिसंबर के अंत तक इन मशीन की आपूर्ति लखनऊ मेट्रो को होने लगेगी। हर मेट्रो स्टेशन पर दो टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) भी लगाई जानी हैं। टीवीएम से भी स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने की सुविधा होगी। 

सीएम की मौजूदगी में शुरु होगा ट्रायल

metro smart card will be sold from 1 january
तैया‌र‌ियों का जायजा लेते एलएमआरसी एमडी व अन्य अफसर - फोटो : amar ujala

अधिकारियों का कहना है कि एलीवेटेड रूट पर मेट्रो ट्रेन चलाने का फैसला मुख्यमंत्री के ऊपर निर्भर करेगा। अभी तक इसके लिए कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

कुछ दिन टेस्ट ट्रैक पर चलने के बाद ही मेट्रो ट्रेन को एलीवेटिड रूट पर ले जाने का फैसला होगा। मेट्रो ट्रेन के ट्रायल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्रांसपोर्टनगर डिपो में हरी झंडी दिखाएंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बृहस्पतिवार को ट्रायल की तैयारियों का जायजा लिया। जगह का चुनाव कर लिया गया है, जिसे सीएम की सिक्योरिटी विंग की मंजूरी के बाद फाइनल किया जाएगा। 

ट्रायल को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री अवध चौराहे पर लोगों को संबोधित कर सकते हैं। एमडी कुमार केशव ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से अभी अवध चौराहे पर भी एक कार्यक्रम रखने केनिर्देश दिए हैं।

 तैयारियां भी शुरू करा दी गई हैं, लेकिन अंतिम रूप से कार्यक्रम आने के बाद ही कुछ फाइनल होगा। एलीवेटिड रूट पर एक दिसंबर को मेट्रो चलेगी या नहीं, यह ट्रायल से पहले ही फाइनल हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed