{"_id":"585a79764f1c1b8e03e3a099","slug":"metro-shuttering-falls-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो की शटरिंग गिरी, एक युवक नीचे दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो की शटरिंग गिरी, एक युवक नीचे दबा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Dec 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के काम में ढिलाई के चलते एक और हादसा हो गया। यहां दो पाइप को जोड़ने के लिए लगाई गई कपलर राहगीर के ऊपर आ गिरी। इससे युवक वीरेंद्र कुमार सिंह का कंधा चोटिल हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को शाम को करीब पांच हुई इस घटना ने मेट्रो अधिकारियों को सकते में ला दिया। लोहे की कपलर खुलकर सीधे युवक के कंधे पर गिरी। काफी ऊंचाई से करीब 200 ग्राम की कपलर के गिरने की वजह से युवक के सीने में काफी चोट आई।
विज्ञापन
आनन-फानन उसे अवध चौराहा स्थित एक निजी हॉस्टिपल में मेट्रो की टीम ले गई। पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मेट्रो अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। युवक केकंधे का एक्सरे और दूसरी जरूरी जांच कराई गई हैं।
विज्ञापन