{"_id":"3c0c02d2e4fd2df2bf5b77d6528c06d9","slug":"metro-pass-by-both-side-of-stadium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" क्रिकेट स्टेडियम के दोनों ओर से गुजरेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट स्टेडियम के दोनों ओर से गुजरेगी मेट्रो
टीम डिजीटल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ बदलावों के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का नया लेआउट तैयार है। इसे चक गंजरिया परियोजना के साथ मिलाया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में यहां 70 एकड़ में खेल परिसर और 67 एकड़ में रीयल एस्टेट डवलपमेंट होना था। अब खेल परिसर 74 एकड़ में और रीयल एस्टेट का विकास 63 एकड़ में किया जाएगा।
साथ ही स्टेडियम के दोनों ओर मेट्रो रेल लाइन भी दिखाई जाएगी। इन सारे बदलावों के साथ स्टेडियम के लेआउट को मुख्यमंत्री के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद में एलडीए से बोर्ड से पास करा के स्टेडियम का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। गोमती नगर विस्तार शहीद पथ पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए कंपनी तय हुए करीब चार महीने का समय बीत चुका है, पर अब तक निर्माण नहीं शुरू हुआ है।
विज्ञापन
स्टेडियम के लेआउट में बदलाव कर बहुत जल्द ही इसका निर्माण शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। एलडीए सचिव अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अब स्पोर्टिंग एरिना करीब चार एकड़ बड़ा होगा।
इस वजह से लेआउट में कुछ अहम बदलाव कर दिए गए हैं। इनके साथ ही कुछ अन्य परिवर्तन भी किए गए हैं। स्टेडियम के दो ओर से मेट्रो रेल परियोजना का ट्रैक भविष्य में गुजरेगा।
इससे यहां पहुंचना आम दर्शकों के लिए बहुत आसान हो जाएगा। इसके अलावा अब ये स्टेडियम पूरी तरह से चक गंजरिया परियोजना से समेकित हो जाएगा।