फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro labourer goes on strike for salary

सैलरी नहीं मिली तो मजदूरों ने रोका लखनऊ मेट्रो का काम

Sat, 30 Apr 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Apr 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
metro labourer goes on strike for salary
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट मेट्रो रेल परियोजना में मजूदरों को वेतन न मिलने से फिर से व्यवधान पड़ा है। कास्टिंग यार्ड के पास मजदूरों ने शुक्रवार की सुबह काम बंदकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे इन मजदूरों का आरोप था कि ठेकेदार ने उन्हें दो माह से मजदूरी नही दी है। जिसके चलते उनके लिए परेशानियां कम नहीं हो रही है। उनको सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एडीएम प्रेम रंजन सिंह ने एल एंड टी अधिकारियों एवं मेट्रो के इंजीनियर से बात कर मजदूरों को  मजदूरी दिलाने का निर्देश दिया। इसके बाद मजूदरों ने काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट कामर्शियल तिराहे के पास मेट्रो कास्टिगं यार्ड के मजदूरों ने शुक्त्रस्वार की सुबह एक ठेकेदार पर दो माह से मानदेय न दिये जाने का आरोप लगाया और तुरन्त भुगतान किये जाने की मांग को लेकर काम ठाप कर दिया। मजदूरों का यह भी आरोप था कि वह काफी लम्बे समय से मानदेय दिये जाने की मांग कर रहे है लेकिन ठेकेदार उनकी बात की सुनवाई नही की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed