बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों ने किया कुछ ऐसा काम कि महिलाओं ने पत्थर लेकर दौड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी के खिलाफ रविवार को अभियान पर निकले लेसा के चेकिंग दस्ते को पीएसी होने के बाद भी विरोध का सामना करना पड़ा। ट्रांस गोमती के मुख्य अभियंता अहिबरनपुर उपकेंद्र के सर्वाधिक लाइन लॉस वाले इलाके कदम रसूल के इरादतनगर में जांच करने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया।
आधा घंटे तक चले घेराव एवं प्रदर्शन के बाद चेकिंग कार्य ठप हो गया। वहीं बाल्मीकि कॉलोनी में पत्थर लेकर टीम को खदेड़ दिया गया।
मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़, अधीक्षण अभियंता एनके मिश्र लाव लश्कर संग बाल्मीकि नगर में बिजली चोरी के खिलाफ जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान दस्ते में शामिल कुछ कर्मचारियों की गलती से हंगामा हो गया।
दरअसल, जब बाल्मीकि कॉलोनी में चेकिंग के दौरान महिलाओं के घर का दरवाजा खोला तो ये कर्मचारी बिना कुछ बात किए ही घर में दाखिल हो गए। इससे नाराज महिलाओं ने सैकड़ों लोगों के साथ ईंट-पत्थर लेकर इन्हें खदेड़ दिया। इस पर कर्मचारी जान बचाकर भागे।
बाल्मीकि कॉलोनी में जांच बंद होने के बाद इरादतनगर में भी लोगों ने टीम को चेकिंग नहीं करने दिया। यहां पर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही थी। मुख्य अभियंता ने बताया कि पार्षद सगीर अहमद के अनुरोध पर बाल्मीकि कॉलोनी व इरादतनगर में 10 मई को शिविर लगाकर नए कनेक्शन देने, मीटर बदलने व बिल सही करने का काम होगा।
इसके बाद बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलेगा। यहां पर 14 लोगों के खिलाफ जांच की गई। राकेश शर्मा, राजनारायण, महादेव गुप्ता निवासी बागशाहजी मोहन मीकिन रोड पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है।
घर में ताला, छत पर लगा दी सीढ़ी
इरादतनगर में जांच दस्ते ने एक और गलती की। यहां आनंद गुप्ता के घर में ताला लगा था। इसके बाद भी बिजली कर्मचारी छत पर सीढ़ी लगाकर बिजली चोरी की जांच करने लगे। इससे मोहल्ले के लोग भड़क गए। इसके बाद कर्मचारियों ने चुपचाप सीढ़ी उतार ली।
एक-एक घर खंगाला, 22 को पकड़ा
विश्वविद्यालय खंड के तहत अधीक्षण अभियंता देवेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं अधिशासी अभियंता एसबी सिंह ने सुबह 10:30 बजे बरौलिया, कुतुबपुर में बिजली चोरी के खिलाफ पीएसी को लेकर छापामारी की। इसमें 20 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ इन पर केस दर्ज कराया। अधिशासी अभियंता के मुताबिक कुल 218 लोगों की जांच में महेंद्र , राजू, प्रभाकर, ऋषि, मोहम्मद जान, कमर, निर्मला देवी, परवीन, रईसाबानो, कुंजना देवी, दिनेश बाल्मीकि, रसूल अहमद, नूरजहां, तबस्सुम, मोहम्मद बसीर, मेहताब अली, शांती शर्मा, बरसाती लाल, तौसीफ हुसैन, जियाउद्दीन बिजली चोरी करते पाए गए।