{"_id":"5e2fa6a78ebc3e4b07659e3e","slug":"meteorological-department-rain-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Tue, 28 Jan 2020 08:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Jan 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी से पहले प्रदेश में मौसमी उठापटक आज से दस्तक देने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारों की चेतावनी जारी की है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार से प्रभावी हुये एक पश्चिमी विक्षोभ केचलते प्रदेश में मौसमी बदलाव होने जा रहे हैं। प्रदेश केपश्चिमी उप्र और पूर्वी यूपी के कुछेक इलाकों में मंगलवार और बुधवार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उप्र के कुछेक इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। गुरुवार से प्रदेश में मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा। उधर, सोमवार को दिन भर खिली धूप ने सुबह और रात की गलन भरी ठंड से राहत दिलाई।
विज्ञापन
खिली धूप के चलते अधिकतम पारा राजधानी लखनऊ समेत कई स्थानों पर 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम पारा सामान्य के नजदीक ही दर्ज किया गया। बहराइच 4.4, कानपुर आईएएफ 4.4 केसाथ सबसे ठंडे स्थान रिकार्ड किए गए।