फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Met Rajnath regarding the conservation of the Gomti

Lucknow News: गोमती के संरक्षण के लिए राजनाथ से मिले

Thu, 10 Sep 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Met Rajnath regarding the conservation of the Gomti
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलते गोमती दर्शन के पदा​धिकारी।
लखनऊ। गोमती नदी को अविरल और निर्मल बनाने के लिए गोमती दर्शन के संयोजक अधिवक्ता अनुराग पांडेय और अध्यक्ष श्वेता सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन और प्रदूषण मुक्ति के लिए मांगपत्र सौंपा। इसमें गोमती के उद्गम स्थल पर शारदा नहर से 50 क्यूसेक पानी छोड़ने, नदी में गिर रहे 33 प्रमुख नालों को टैप कर एसटीपी से शोधित करने की मांग की गई। साथ ही वेटलैंड, तालाब और झीलों के संरक्षण, 23 सहायक नदियों समेत जलस्रोतों के सीमांकन और पूरे जलागम क्षेत्र के संरक्षण की मांग रखी गई। अध्यक्ष श्वेता सिंह ने बताया कि राजनाथ सिंह ने गोमती के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed