फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Message given to prevent cancer by organizing cycle rally

Lucknow News: साइकिल रैली निकालकर कैंसर से बचाव का दिया संदेश

Thu, 05 Feb 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Message given to prevent cancer by organizing cycle rally
कैंसर से बचाव का दिया संदेश।
लखनऊ। इटौंजा के कमला कुटीर स्थित डिजीस्वास्थ्य टेलीमेडिसिन केंद्र की ओर से बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर साइकिल रैली के माध्यम से जागरुकता संदेश दिया गया। इसके बाद करुआ पंचायत भवन में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर रामा कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और बच्चों ने लघु नृत्य के माध्यम से कैंसर से बचाव और समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। कैंसर से उबर चुके बच्चों ने अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, जिन्होंने आशा और साहस का संदेश दिया। कार्यक्रम में डिजीस्वास्थ्य की टीम के संरक्षक डॉ. एपी माहेश्वरी और रामा कॉलेज के प्रबंधक शिव चौहान के साथ ही रामा कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed