फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meritorious students shared their experiences, parents also honored

Lucknow News: मेधावियों ने साझा किए अनुभव, माता-पिता भी सम्मानित

Sun, 14 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students shared their experiences, parents also honored
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद शुरू हुआ जश्न मनाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। स्कूलों में मेधावियों और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। मेधावियों ने भी अपने स्कूल के उन विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा किए, जो आने वाले वर्षों में बोर्ड परीक्षा देंगे। मेधावियों ने कितनी मेहनत की और कैसे यह मुकाम हासिल किया, इस बारे में बताया।
विज्ञापन

एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मेधावियों की सफलता से जश्न का माहौल रहा। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इंटर में प्रशांत प्रताप सिंह 93.8, अभ्यंकर प्रताप सिंह ने 92.8, सिद्रा खान ने 92.6, रितेश राव ने 92.4, ध्रुव केसरी ने 90 प्रतिशत, हाईस्कूल में साक्षी आर्या ने 96, अरबिया अंसारी ने 95.8, अंशिका साहू ने 94.8, शिवांगी अग्रवाल ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में इंटर के अर्पित कुमार गुप्ता, सुशांत गुप्ता, सक्षम सोनी, उत्कर्ष, हाईस्कूल के हेमांश सिंह, सार्थक पटेल, अनुभव यादव, संघर्ष गिरि, निखिल त्रिवेदी, आभास श्रीवास्तव, सिद्धार्थ पांडेय, शिवा सिंह, मयंक सेन ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। प्रबंधक विमल तलरेजा, कोषाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, कार्यवाहक प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में 12वीं के छात्र आदित्य कुमार ने 96.8, अनादि मिश्रा एवं सुखप्रीत सिंह ने 95.6, कार्तिक शर्मा ने 94 प्रतिशत, 10वीं की छात्रा तय्यबा कय्यूम ने 96.60, मानस सोनकर 96.40, सौमिक अग्रहरि 96.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान बनाया है। संस्थापक प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा, सह प्रबंधक डॉ. रश्मि शर्मा ने मेधावियों, उनके माता-पिता को सम्मानित किया। शिवलखन प्रजापति, राजीव सिंह, तारकेश्वर सिंह, फैजान खान आदि मौजूद रहीं। एसजेएस पब्लिक स्कूल में 12वीं के शशांक अग्रहरि और 10वीं के हर्षित शुक्ला ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 39 एवं इंटर में 27 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। सभी मेधावियों के साथ उनके माता-पिता का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी। सीबीएसई में सफलता अर्जित करने वाले मेधावियों के अलग-अलग सपने हैं, जिसे पूरा करने के लिए हर कोई मेहनत करेगा। विवेकानंद चिल्डे्रन एकेडमी भोजपुर के करन प्रताप सिंह ने 93 एवं अक्षय प्रताप सिंह ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। करन प्रताप का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहता है। उनकी मां नीलम सिंह शिक्षक और पिता राजेश सिंह व्यवसायी हैं। अक्षय प्रताप भी इंजीनियर बनने का सपना संजोए है। उनके पिता इंद्रमोहन सिंह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। माता सुनीता सिंह गृहणी हैं। (संवाद)
इनसेट
केंद्रीय विद्यालय का नाम किया रोशन
शिवगढ़। केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में ज्यादातर बच्चों ने अपनी मेधा का परिचय दिया है। इंटर में आयुषी पटेल ने प्रथम, अमित सिंह व अजय कुमार ने द्वितीय, पीयुष वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में दिव्यांशु प्रथम, वैष्णवी वाजपेयी द्वितीय, अर्पित तृतीय रहे। विकास, इशिता अवस्थी, प्रवीण कुमार, सोनाली, कुमकुम, श्रेया, पल्लवी सिंह, नवेंदु चतुर्वेदी, आकांशु, अनुवेशिका रावत, खुशी यादव ने भी अच्छे नतीजे हासिल किए। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों का यह असाधारण प्रदर्शन अगली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
डीह। मेधावियों ने अपनी मेधा की बदौलत परिवार का मान-सम्मान बढ़ाया है। पूरे कुंजल मजरे रोखा निवासी विनय पाण्डेय की पुत्री नितिका संकीर्ति ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। कृष्णानंद पांडेय, श्याम बिहारी पांडेय, राजाराम पांडेय, तेज नारायण पांडेय आदि ने घर जाकर मेधावी का मुंह मीठा कराया। डेला गांव निवासी सत्येंद्र अग्रहरि के बेटे उत्कर्ष अग्रहरि ने 91 प्रतिशत अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विद्यालय के छात्र श्रेष्ठ सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंकों से सफलता अर्जित की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय मां मंजरी सिंह एवं पिता धीरेंद्र सिंह को दिया है।

महराजगंज। मेधावियों की सफलता से स्कूल, परिवार वाले ही नहीं, आसपास के लोग भी काफी खुश हैं। बधाई देने का सिलसिला चल रहा है। महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में शिखा त्रिपाठी, सेजल सिंह, महिमा साहू, अमन मिश्रा, पलक, महक सिंह ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जवाहर नवोदय विद्यालय में हाईस्कूल की खुशी प्रजापति, रिया सिंह, आदर्श सिंह, शिवेंद्र प्रताप, सुहाशी, अनामिका पाठक, अंजलि यादव, अजय गौतम, अभिषेक पाल, शाश्वत गुप्ता ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए। इंटर में आलोक कुमार, आचिंत्य मिश्र, अनुज कुमार, प्राची यादव, साहिल वर्मा आदि ने नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed