फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   merit list cancel by high court

अब लटकी शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की नियुक्ति

Thu, 28 Nov 2013 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/इलाहाबाद
टीम डिजिटल/इलाहाबाद Updated Thu, 28 Nov 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
merit list cancel by high court

हाईकोर्ट ने प्रदेश के राजकीय इंटर कालेजों में शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की नियुक्ति के लिए तैयार की गई चयन सूची रद्द कर दी है।

विज्ञापन


कोर्ट ने चयन में अनियमितता और नियम विरुद्ध प्रक्रिया अपनाए जाने के कारण यह आदेश दिया है।

सरकार को नए सिरे से सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने उमेश चंद्र साहू और अन्य की याचिका पर दिया है।

याची के अधिवक्ता क्षेत्रेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि राजकीय इंटर कालेजों में शारीरिक शिक्षा सहायक अध्यापकों के 88 पदों पर चयन के लिए 26 सितंबर और 31 अक्तूबर 2012 को विज्ञापन जारी किए गए।

पढ़ें- शिक्षा मित्रों से होगी बात, ढूढेंगे टीईटी का हल
विज्ञापन


विज्ञापन के अनुसार चयन हेतु अर्हता स्नातक तथा शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा(डीपीएड) की डिग्री थी। विज्ञापन विभिन्न क्षेत्रों 13 संयुक्त शिक्षा निदेशकों की ओर से जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक शिक्षा इलाहाबाद क्षेत्र ने चार दिसंबर 2012 को प्राविधिक मेरिट लिस्ट जारी की।

अभ्यर्थियों द्वारा पूछताछ पर पता चला कि मेरिट लिस्ट में विभाग ने डीपीएड डिग्री धारकों के साथ ही बीपीएड की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को भी चयनित किया है।

इसे कोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट ने चयन सूची को दूषित मानते हुए रद्द कर दिया है तथा नए सिरे से सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed