फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   merit for 29334 teachers to come

29,334 शिक्षक भर्ती: जानिए कब जारी होगी मेरिट

Fri, 18 Jul 2014 03:41 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Jul 2014 03:41 AM IST
विज्ञापन
merit for 29334 teachers to come

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए मेरिट 20 जुलाई को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से देने के साथ एनआईसी की वेबसाइट से भी दी जाएगी।

इस बार काउंसलिंग के पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया है।

20 हजार से ज्यादा पद हैं रिक्‍त

merit for 29334 teachers to come

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा कि गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों के लिए मेरिट जारी करते हुए पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को की गई।

इसके बाद भी 20 हजार से अधिक पद अभी भी रिक्त हैं। इसलिए 23 व 24 जुलाई को दूसरे चरण की काउंसलिंग का शासनादेश जारी किया गया है।

इसलिए रिक्त पदों के लिए 20 जुलाई को मेरिट जारी की जाएगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट तैयार करते समय आरक्षण का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी काउंसलिंग में मिलेगा मौका

merit for 29334 teachers to come

इसके अलावा पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल न होने वालों को भी उसकी श्रेणी में पद उपलब्ध होने पर दूसरी काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा जिससे अधिक अंक वाला कोई भी अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित न रह जाए।

पद न होने की दशा में ऐसे अभ्यर्थियों का कोई दावा स्वीकार नहीं होगा।

दूसरे चरण की काउंसलिंग समयबद्ध तरीके से की जाएगी, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed