फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meri Mati Mera Desh campaign is rumming very slow in Uttar Pradesh.

UP: भाजपा के ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की रफ्तार सुस्त, महामंत्री संगठन ने रोज समीक्षा करने के दिए निर्देश

Tue, 12 Sep 2023 09:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Sep 2023 09:50 AM IST
सार

भाजपा के महामंत्री संगठन ने क्षेत्रीय अध्यक्षों को 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की रोज समीक्षा कर गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नौ अगस्त से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक केवल 7,789 गांवों और 21,829 बूथों पर ही कार्यक्रम हुआ है।

विज्ञापन
Meri Mati Mera Desh campaign is rumming very slow in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की रफ्तार सुस्त चल रही है। प्रदेश में 98 संगठनात्मक जिलों के 7,789 गांवों के 21,829 बूथों पर ही अभियान के तहत अब तक अमृत कलश एकत्रीकरण के कार्यक्रम हुए हैं। भाजपा महामंत्री संगठन ने क्षेत्रीय अध्यक्षों को अभियान की रोज समीक्षा कर गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नौ अगस्त से शुरू हुआ ये अभियान 31 अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा। प्रदेश में 1,61,203 बूथों पर अभियान के तहत कलश एकत्रीकरण के कार्यक्रम होने हैं। गांव के लोग, शहीदों के आश्रित, स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित, पूर्व सैनिक और प्रबुद्ध लोग एक-एक मुट्ठी मिट्टी कलश में डालेंगे। प्रत्येक गांव से मिट्टी के दो कलश एकत्रित किए जाने हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरएसएस का शताब्दी वर्ष: दिसंबर 2024 तक हर गांव में पहुंचेगा संघ, तैयार की गई विस्तृत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के 240 मदरसों की मान्यता होगी खत्म, अधिकांश में मानक से कम हैं विद्यार्थी


इनमें से एक कलश लखनऊ में बन रही अमृत कलश वाटिका में रखा जाएगा, जबकि एक कलश दिल्ली भेजा जाएगा। रविवार शाम तक सरल एप पर 33,762 कार्यक्रम होने की सूचना अपलोड की जा चुकी थी। करीब 67,524 फोटो अपलोड करने के साथ ही 17.33 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।

प्रदेश में इस अभियान की धीमी रफ्तार के मद्देनजर रविवार शाम प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अभियान के प्रभारी संजय राय सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी अभियान की प्रतिदिन समीक्षा कर अभियान की गति बढ़ाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed