फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mercury reaches 43 degrees... April heat record breaks three-year record

Lucknow News: पारा 43 डिग्री पर... अप्रैल में गर्मी का तीन वर्ष का रिकॉर्ड टूटा

Mon, 27 Apr 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 43 degrees... April heat record breaks three-year record
रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। बीते कई दिनों से राजधानी भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार इस सीजन के सबसे गर्म दिन के ताैर पर दर्ज हुआ। इस तापमान में बीते तीन वर्ष में अप्रैल में गर्मी का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले अप्रैल 2022 में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो एक दशक में सर्वाधिक है।
विज्ञापन

रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े चलने लगे। दोपहर तक शहर भट्टी की तरह तपने लगा। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। कुछ सड़कों पर लॉकडाउन जैसे हालात देखने को मिले। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी कमोबेश ऐसा ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार से माैसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। 28 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं। इससे लू की परिस्थितियों से फाैरी ताैर पर राहत मिलेगी। हालांकि हवा में नमी की माैजूदगी से आभासी गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की बढ़त के साथ 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़त के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

लखनऊ में अप्रैल में दर्ज सर्वाधिक तापमान

वर्ष सर्वाधिक तापमान
2022 ----- 45.1 डिग्री सेल्सियस
2019 ----- 44.6 डिग्री सेल्सियस
2016 ----- 43.1 डिग्री सेल्सियस
2024 ----- 42.0 डिग्री सेल्सियस
2017 ----- 41.8 डिग्री सेल्सियस

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। 

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। 

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। 

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। 

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। 

रविवार को गर्मी से बचाव करते लोग और सड़कों पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed