{"_id":"6a31b55fa678552eec077338","slug":"mercury-crosses-the-40-degree-mark-again-after-five-days-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1786809-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच दिन बाद पारा फिर 40 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच दिन बाद पारा फिर 40 डिग्री के पार
विज्ञापन
मंगलवार को धूप से बचने का प्रयास करतीं युवतियां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पश्चिम विक्षोभ के कारण गर्मी से मिली राहत अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। पांच दिन बाद राजधानी में अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मंगलवार को तीखी धूप और भीषण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल तपिश और गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले तीन दिनों में राजधानी के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़त के आसार हैं। क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं हैं। गर्मी के साथ पुरवा हवा से आ रही नमी के कारण उमस का असर भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 20 जून तक लू चलने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।