{"_id":"59a464ba4f1c1bdc018b45cc","slug":"merchant-navy-officer-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा ट्रिपलिंग : खड़े ट्रक से टकराई मर्चेंट नेवी अफसर की बाइक, मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा ट्रिपलिंग : खड़े ट्रक से टकराई मर्चेंट नेवी अफसर की बाइक, मौत, दो जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के सरोजनीनगर में सोमवार तड़के बाइक पर ट्रिपलिंग कर मंदिर जा रहे मर्चेंट नेवी अफसर की बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। ट्रॉमा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, उन्नाव में शुक्लागंज कंचन नगर के पास रहने वाले उदयराज यादव का बेटा धर्मेंद्र कुमार (24) मर्चेंट नेवी में चेन्नई में शिप पर सेकंड अफसर के पद पर तैनात था। दो दिन पहले वह अपने दो दोस्त शिवम व प्रेम संग घर आया था।
विज्ञापन
सोमवार तड़के तीनों बाइक पर बैठकर मंदिर जा रहे थे। नादरगंज के पास बाइक बेकाबू होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा भेजा, जहां इलाज दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। जबकि शिवम व प्रेम की हालत नाजुक बनी है। मृतक के भाई राजेंद्र व मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
पिता ने रोते हुए बताया कि बारिश व अंधेरा होने के चलते उनकी मां ने जाने से मना किया था, लेकिन वह अनसुना करके जल्द ही लौट आने की बात कहकर निकल गया। करीब आधा घंटा बाद ही हादसे की खबर घर पहुंच गई। परिवारीजन रोते-बिलखते ट्रॉमा पहुंचे। पिता ने बताया कि धर्मेंद्र के मन में बचपन से देशसेवा का जज्बा था। कड़ी मेहनत के बाद सालभर पहले उसका सेलेक्शन हुआ था।