{"_id":"6847ee8f1d078b1551042aff","slug":"mental-stress-dispute-took-two-lives-son-retired-inspector-newly-married-youth-committed-suicide-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मानसिक तनाव और विवाद ने ली दो जान, रिटायर्ड दरोगा के बेटे और नवविवाहित युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मानसिक तनाव और विवाद ने ली दो जान, रिटायर्ड दरोगा के बेटे और नवविवाहित युवक ने की आत्महत्या
Tue, 10 Jun 2025 04:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Jun 2025 04:50 PM IST
सार
लखनऊ में दो युवकों का शव फंदे से लटका मिला। बाग महानारायण निवासी रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने पैसे के विवाद के बाद फांसी लगा ली, वहीं गाजीपुर के युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद जान दे दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला दो युवकों का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौक में रविवार देर रात बाग महानारायण निवासी रिटायर्ड दरोगा ज्ञानवीर सिंह के बेटे वीर विक्रम सिंह (26) ने घरवालों से विवाद के बाद फंदा लगा लिया। उधर, गाजीपुर के लवकुश नगर निवासी सनी (35) ने पत्नी लक्ष्मी से कहासुनी के बाद दोपहर में खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
ज्ञानवीर सिंह के मुताबिक बेटा वीर विक्रम पत्रकारिता का कोर्स कर रहा था। रविवार रात उसने घरवालों से कुछ रुपये मांगे थे। रुपये न मिलने से नाराज होकर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। वीर के परिवार में मां गीता और भाई अभिषेक भी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: आप सांसद संजय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, बोले- वेंटिलेटर न होने से हर महीने हो रही बच्चों की मौत
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: महाराजा सुहेलदेव की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी, पर्यटन स्थल का करेंगे शुभारंभ
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, लवकुश नगर निवासी सनी के मौसेरे भाई जितेंद्र ने बताया कि शनि ने चार माह पहले घर के पास रहने वाली लक्ष्मी से प्रेम विवाह किया था।
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मकान के दूसरे तल पर सनी और लक्ष्मी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर लक्ष्मी मायके चली गई तो शनि ने कमरे में खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक परिजनों ने अबतक कोई तहरीर नहीं दी है।