{"_id":"6afe0b226f6f36589d09d59d","slug":"menopause-arriving-prematurely-in-womens-lives-lucknow-news-c-13-lko1070-2013645-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिलाओं के जीवन में समय से पहले दस्तक दे रहा मेनोपॉज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिलाओं के जीवन में समय से पहले दस्तक दे रहा मेनोपॉज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। जीवनशैली में बदलाव, स्वास्थ्य समस्याओं और आनुंवशिक कारणों से महिलाओं में मेनोपॉज (मासिक धर्म हमेशा के लिए बंद हो जाना) अब समय से पहले दस्तक दे रहा है। समय से पहले मेनोपॉज का आना महिलाओं में अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे रहा है।
क्वीन मेरी हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पलता शंखवार ने बताया कि एक महीने में विभाग की ओपीडी में लगभग 12-15 महिलाएं इस तरह की समस्या लेकर आती हैं। भारतीय महिलाओं में मेनोपॉज का समय 45-55 साल है लेकिन कुछ महिलाओं में 35-40 साल की उम्र में ही यह स्थिति बन रही है, जिसे अर्ली मेनोपॉज कहते हैं। समय से पहले मेनोपॉज महिलाओं में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल की बीमारियों जैसे समस्याएं दे रहा है। इसके साथ ही हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि इस तरह की स्थिति बनती है या आपको महसूस होता है तो खुद से कोई कदम उठाने के बजाए डॉक्टर से परामर्श लें।
ये हैं कारण
- ओवरी का ठीक से काम न करना
- कीमोथेरेपी या रेडियेशन थेरेपी
- डिलीवरी के समय अत्यधिक ब्लीडिंग
- थायरॉइड जैसी ऑटोइम्यून बीमारियां
- पीसीओएस
- अत्यधिक मोटापा
- बहुत अधिक कमजोरी
ये हैं लक्षण
- अनियमित मासिक धर्म
- जल्दी-जल्दी यूरिनरी इंफेक्शन
- अत्यधिक चिड़चिड़ापन
- नींद न आना
- अचानक गर्मी लगना, गुस्सा आना
- थकान और एनर्जी की कमी
- एकाग्रता में समस्या
क्या करें
- डॉक्टर से सलाह लें
- खानपान का ध्यान रखें
- हेल्थ चेकअप कराएं
- मोटापे से बचें
- व्यायाम करें
- खाने में हरी सब्जियां, सोयाबीन, मेवे शामिल करें