मेनका ने क्यों लिखा अखिलेश को पत्र?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मिड-डे-मील में घटिया खाना परोसने पर नाराजगी जताई है।
उन्होंने बरेली के स्कूलों का हवाला देते हुए कहा कि यहां से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बच्चों के खाने में कीड़े व सूड़ियां मिल रही हैं। मेनका गांधी ने सीएम को मिड-डे-मील की निगरानी के लिए स्पेशल मॉनिटरिंग सेल बनाने की सलाह दी है।
सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की रिपोर्ट में भी मिड-डे-मील में कीड़े व सूड़ियां मिलने की बात सामने आई है।
उन्होंने दूषित अनाज के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की भी आशंका जताई है। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन इसकी निगरानी ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है।
इसके लिए जरूरी है कि मिड-डे-मील के सप्लायरों व सिंडीकेटों पर नजर रखी जाए।