मेनका का सपना, 'BJP के बिग बॉस बनें वरुण'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का सपना है कि यूपी में भाजपा की सरकार बनें और मुख्यमंत्री के पद पर वरुण गांधी हों।
गुरुवार को मेनका गांधी पीलीभीत के कार्यक्रमों में यहां तक कह गईं कि ‘यूपी में भाजपा की सरकार होती और उसकी कमान वरुण के हाथ होती तो और ही मजा आता..।
हालांकि अभी तो हालात दूसरे हैं..। प्रदेश के अगले सीएम के रूप में बेटे को प्रोजेक्ट करने की मेनका की कोशिश से तो हड़कंप ही मच गया।
हालांकि मेनका बाद में वरुण के नाम की वकालत करने से पलट गईं। जबकि सोशल मीडिया पर कई नेताओं के समर्थन में मुहिम अभी भी जारी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पल्ला झाड़ा
अगर पूरे मामले को देखें तो सीएम की कुर्सी के सपने देखने वाले मुंगेरीलालों ने भाजपा की खूब जगहंसाई कराई।
अगले सीएम के रूप में प्रोजेक्ट होने के लिए सोशल मीडिया में चलाई जा रही मुहिम से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पल्ला झाड़ा।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि ‘‘भाजपा की कार्यपद्धति अलग है। पार्टी में हर चीज की एक प्रक्रिया तय है। मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय का काम संसदीय बोर्ड का है। संसदीय बोर्ड उपयुक्त समय पर उपयुक्त निर्णय लेता है। इस समय चर्चा करना गलत है। अभी इसका कोई औचित्य नहीं है।’’
अमित शाह भी सीएम पद की दौड़ में
लोकसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद यूपी के अगले सीएम के रूप में पेश करने को लेकर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर तेजी से मुहिम छेड़ी।
जिन लोगों के नाम से फेसबुक पर पेज बनाकर समर्थन जुटाने की मुहिम शुरू हुई उसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी, पूर्वांचल में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बेटे पंकज सिंह, मुजफ्फरनगर दंगे में आरोपी बनने के बाद तेजी से चर्चित हुए विधायक संगीत सोम, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह राजू भैया जैसे नेताओं के नाम शामिल है।
वरुण गांधी के समर्थन में कई पेज
‘अमर उजाला’ ने इस मुहिम का खुलासा किया तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इससे पल्ला झाड़ लिया।
वाजपेयी ने इस पेज को फर्जी बताते हुएएसएसपी को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग कर दी। वरुण गांधी को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने को लेकर फेसबुक पर कई पेज बनाए गए हैं।
एक ओर वाजपेयी ने फेसबुक पेज पर चल रही मुहिम से पल्ला झाड़ा तो दूसरी ओर मेनका की ओर से भी वरुण को बतौर सीएम प्रोजेक्ट किए जाने का खंडन कर दिया गया।
ये बताए जा रहें सीएम पद के दावेदार
इससे भाजपा की खूब किरकिरी हुई। बावजूद इसके भाजपा के तमाम नेताओं के समर्थन में फेसबुक पर मुहिम अभी भी जारी है।
एक पार्टी कितने सीएम
-अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
-लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष
-वरुण गांधी, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा
-योगी आदित्यनाथ, सांसद गोरखपुर
-पंकज सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र
-राजवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र
-संगीत सोम, मुजफ्फनगर दंगे केआरोपी, विधायक