{"_id":"616410bb8ebc3e05f21254a6","slug":"menka-gandhi-scolded-a-bank-manager-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में मेनका गांधी: रिश्वत मांगने पर बैंक मैनेजर को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे बुरा कोई नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में मेनका गांधी: रिश्वत मांगने पर बैंक मैनेजर को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे बुरा कोई नहीं होगा
Mon, 11 Oct 2021 03:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Oct 2021 03:53 PM IST
सार
भाजपा नेता व सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी ने रिश्वत मांगने पर बैंक मैनेजर को जमकर फटकार लगाई और कहा कि किसान से रिश्वत मांगी तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दौरे के दूसरे दिन सांसद मेनका गांधी भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त दिखीं। एक किसान की शिकायत पर उन्होंने बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मुझे चोरी और भ्रष्टाचार से सख्त नफरत है। अगर किसान को ठगा तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।
विज्ञापन
सोमवार को सांसद मेनका गांधी बल्दीराय क्षेत्र में थीं। तभी ग्राम सेवरा निवासी राजाराम पांडेय ने उनसे शिकायत की। कहा कि बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक देहली शाखा के प्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड की बकाया धनराशि में मनमानी ढंग से ब्याज लगा दिया है। हालत यह है कि मूल धनराशि 20,351 रुपये का ब्याज मात्र 16 महीने में बढ़कर 12,587 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने कहा कि गड़बड़ी दुरुस्त करने के लिए पैसे की मांग की जा रही है। किसान की शिकायत पर सांसद सीधे बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की देहली शाखा पहुंच गईं। उन्होंने शाखा प्रबंधक श्याम मोहन को जमकर फटकार लगाई। सांसद ने कहा कि मुझे चोरी व भ्रष्टाचार से है सख्त नफरत है। अगर किसान को ठगा तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।