{"_id":"5d120a8f8ebc3e130115749b","slug":"menka-gandhi-addressed-nukkad-sabha-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में बोलीं मेनका गांधी-किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी, सबकी मदद करूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में बोलीं मेनका गांधी-किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी, सबकी मदद करूंगी
Tue, 25 Jun 2019 05:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jun 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांसद मेनका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनता से कहा, आप सबने पांच साल के लिए मुझे चुना है। मैं आप सबकी मदद करूंगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं इस एक महीने मे 70 गांवों में जा चुकी हूं और आज भी 24 गांवों का दौरा करूंगी। दो हफ्ते बाद फिर आऊंगी और 50 गांवों का दौरा कर लोगों से मिलूंगी। उन्होंने जनता से कहा कि आपकी जो भी दिक्कतें हो मुझे बताइए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे ऑफिस में लोग बैठते हैं वो आपकी दिक्कतें सुनेंगे। जब से मैं आई हूं आठ-दस हजार काम हो चुके हैं। जिले के सभी अधिकारी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ऑफिसों में बैठकर लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। कुछ लोगों ने रेलवे स्टेशन पर प्रसाधन बनवाने के लिए कहा, अब ये काम पूरा हो गया है। आपकी मांग के अनुसार, कादीपुर में रेलवे आरक्षण केंद्र बन गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां पर आपको मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको जो भी मदद की जरूरत हो मैं करूंगी।