फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   menka election campaign in sultanpur

सुल्तानपुर में मेनका ने चला कांग्रेसी दांव

Sun, 04 May 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
menka election campaign in sultanpur

भले ही मेनका, गांधी परिवार की और उसकी नीतियों की निंदा करती हों पर जब वह सुल्तानपुर प्रचार के लिए पहुंची तो जीत के लिए सोनिया वाला रास्ता ही चुना।

विज्ञापन


शनिवार को कादीपुर के एक ग्राउंड में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि वे 30 साल पहले यहां की जनता के साथ किया वादा आज पूरा कर रहीं हैं। हमने अपना वादा निभाया है अब आपकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जिले में बेटे के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि पहली बार वे अपने पति संजय गांधी के साथ आई थीं।

दूसरी बार पति की मौत के बाद चार साल के वरुण को लेकर आई थीं। तब वादा किया था कि वरुण को वे सुल्तानपुर के लोगों को सौंपेंगी।

वरूण ने खुद चुना सुल्तानपुर

menka election campaign in sultanpur

मेनका ने कहा कि सुल्तानपुर संजय गांधी की कर्मभूमि रही है। वे इसी जिले के अमेठी से चुनाव लड़े थे। यहां के लोगों से उनका लगाव रहा।

उन्होंने कहा कि ‘उन्होंने और पार्टी ने वरुण को चुनाव क्षेत्र चुनने की छूट दी थी। मुझे खुशी है कि वरुण ने अपने पिता की कर्मभूमि सुल्तानपुर को चुना।

मैंने वरुण को सौंपकर अपना वादा पूरा किया अब आपकी जिम्मेदारी है।’ गौरतलब है कि इस बार जब सोनिया अमेठी में राहुल गांधी के प्रचार के लिए गई थीं तो उन्होने भी भावानात्मक अंदाज में कहा था कि मैं अपना बेटा आपको सौंपती हूं इसका ख्याल रखना।

मेनका को आई पति की याद

menka election campaign in sultanpur

मेनका ने जनसभा में कई मार्मिक बातें कहीं। कहा कि वरुण में उन्हें संजय गांधी का चेहरा दिखता है। आज वे सुल्तानपुर पहुंचीं तो लगा कि अपने पति के घर आ गई हैं।

मेनका ने कहा वरुण अपने पिता की तरह जुबान का पक्का है। वह जो कहता है, करता है। उसे सांसद बनाएं। बिजली, पानी, सड़क व उद्योग धंधे की समस्या दूर हो जाएगी।

लंबित पड़ी रेल लाइन का कार्य समेत वरुण सभी विकास कार्य कराएगा। लोग कहते हैं कि आज संजय गांधी होते तो देश की तस्वीर बदल गई होती।

वे कहती हैं कि देश की तस्वीर चाहे जो होती लेकिन जिले की तस्वीर जरूर बदल गई होती। शुरुआती दिनों में ही उन्होंने एक चीनी मिल दी थी।

विज्ञापन

कांग्रेस पर हमला

menka election campaign in sultanpur

मेनका ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया। कहा कि कांग्रेस पैसों की भूखी पार्टी है। भ्रष्टाचारियों एवं पेशेवर अपराधियों की संरक्षक है।

सपा, बसपा एवं कांग्रेस ने प्रदेश में एक पैसे का विकास काम नहीं किया है। इसी वजह से प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। आगे रहने वाला प्रदेश निचले पायदान पर पहुंच गया है।

गुजरात मॉडल को सराहा

menka election campaign in sultanpur

मेनका गांधी ने गुजरात एवं नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कहा कि मोदी ने 10 वर्ष में पिछडे़ गुजरात को मॉडल बना दिया।

आज गुजरात की चर्चा देश व विदेश में भी होती है। उद्योगपति गुजरात पहुंच गए। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों को देश में मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्प दिलाया। कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बने तो सूबे के साथ जिले का भी विकास होगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, लोकसभा संयोजक सीताशरण त्रिपाठी, सुभाषचंद्र, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी बड़ी संख्या में मौजूद भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed