फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   memu train from lucknow to hardoi

लखनऊ से हरदोई का सफर सिर्फ 25 रुपये में

Tue, 11 Feb 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
memu train from lucknow to hardoi

रेल बजट में घोषित कुल 14 ट्रेनों में से अब तक 11 का संचालन शुरू हो चुका

विज्ञापन
है। वहीं, 12वीं ट्रेन यानी मेमू के संचालन से अब जनता महज 25 रुपये में लखनऊ और हरदोई के बीच सफर कर सकेंगे।

जबकि इसी सफर का बस का किराया 94 रुपये है। ये बातें रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कहीं। रेल राज्यमंत्री ने सोमवार सुबह 11:30 पर लखनऊ-हरदोई मेमू को हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने कहा कि बजट में लखनऊ मंडल को 14 ट्रेनें देने की घोषणा हुई थी। जिसमें अब तक 12 का संचालन शुरू किया जा चुका है। लखनऊ-हरदोई मेमू में 8 कोच हैं, जिसमें शौचालय की भी सुविधा है।

यह मेमू हफ्ते में छह दिन चलेगी, जिसका नियमित संचालन मंगलवार से शुरू होगा। लखनऊ से (ट्रेन नंबर 64221) शुक्रवार और हरदोई से (ट्रेन नंबर 64222) शनिवार को मेमू नहीं चलेगी।

यह मेमू लखनऊ से हरदोई की 102 किमी की दूरी 2 घंटे 35 मिनट में तय करेगी, जिसका 25 रुपये किराया चुकाना होगा। इस मेमू के संचालन से नौकरी-पेशा एवं छात्र-छात्राओं को बहुत सुविधा हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed