फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Memorizing the Quran is a trust from Allah

Lucknow News: कुरान याद करना अल्लाह की अमानत

Thu, 18 Dec 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Memorizing the Quran is a trust from Allah
लखनऊ। इस्लामिक सेंटर सेंटर ऑफ इंडिया में आयोजित कुरानी महफिल में कुरान की तिलावत और उसे याद करने की फजीलत बयान की गई। हाफिज अब्दुल हई रशीद फरंगी महली की कुरान हिफ्ज करने के लिए दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन

ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में कुरानी महफिल में दारुल उलूम नदवतुल उलमा के उप प्रबंधक मौलाना अम्मार हसनी नदवी ने कहा कि इल्म फरंगी महल की विरासत है। मौलाना तारिक रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुरान याद करना अल्लाह की बहुत बड़ी अमानत है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली बताया कि हाफिज अब्दुल हई रशीद शायद ला-मार्टिनियर कॉलेज के पहले छात्र हैं, जिन्होंने स्कूल की पढ़ाई के साथ कुरान को भी याद किया। दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल के प्रधानाचार्य मौलाना नईमुर्रहमान सिददीकी ने दस्तारबंदी करने के बाद हिफ्ज-ए-कुरान का प्रमाणपत्र दिया। हाफिज अब्दुल हई रशीद ने सूराह रहमान की आयतें पढ़ीं और उनका अंग्रेजी में अर्थ भी बताया। कार्यक्रम का आगाज अब्दुल अली रशीद ने कुरान की तिलावत से किया। मौलाना अतीक अहमद बस्तवी ने दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed