{"_id":"5f2166c7089db46edd27ea46","slug":"member-of-trust-declared-for-the-construction-of-mosque-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा, नौ सदस्यों के नाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा, नौ सदस्यों के नाम घोषित
Wed, 29 Jul 2020 06:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारुकी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा करते हुए नौ सदस्यों के नाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने बताया कि आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और अस्पताल के निर्माण के लिए 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' नाम से एक ट्रस्ट बनाया गया है। इसमें कुल नौ सदस्य होंगे। फारुकी ने बताया कि वह खुद इस ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
फारुकी ने बताया बोर्ड खुद इसका संस्थापक ट्रस्टी होगा और बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी इसके पदेन प्रतिनिधि होंगे।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल नौ नवंबर को राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करने और मुसलमानों को मस्जिद के लिए अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन