{"_id":"65753d27ad88f44bae001904","slug":"meeting-will-be-held-for-demand-of-shikshamitra-after-20-december-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिक्षामित्रों की समस्याओं पर बैठक 20 दिसंबर के बाद, जनवरी तक नहीं हुई कार्रवाई तो फिर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिक्षामित्रों की समस्याओं पर बैठक 20 दिसंबर के बाद, जनवरी तक नहीं हुई कार्रवाई तो फिर होगा आंदोलन
Sun, 10 Dec 2023 09:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Dec 2023 09:53 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का कहना है कि पिछले सात साल से शिक्षामित्रों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। उनके सामने अपना परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। अगर जनवरी तक मांगों पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर 20 दिसंबर के बाद शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने कहा है कि जनवरी तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय में पिछले सात साल से कोई वृद्धि नहीं की गई है। आज भी उन्हें 10 हजार रुपये मिल रहा है। ऐसे में उनके सामने अपना परिवार चलाने का संकट खड़ा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दानिश अली का निलंबन: राहुल गांधी से करीबी पड़ी भारी, कुछ दिनों से लग रही थीं कांग्रेस में जाने की अटकलें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले: ईवीएम पर नहीं रहा भरोसा, बैलेट पेपर से ही हो मतदान, जानबूझ कर काटे गए यादव-मुस्लिम वोट
18 अक्तूबर को लखनऊ में आंदोलन के दौरान प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता हुई थी। इसमें शासन स्तर पर कमेटी गठित कर वार्ता के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। बताया कि निदेशक बेसिक शिक्षा ने संगठन को आश्वस्त किया है कि 20 दिसंबर के बाद पदाधिकारियों को बुलाकर समस्याओं के समाधान लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।