फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meeting to prepare for the centenary year celebrations of lucknow university

विश्वविद्यालय राज्य सरकार पर बोझ न बनें: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

Sat, 27 Jun 2020 02:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
meeting to prepare for the centenary year celebrations of lucknow university
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : amar ujala
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय राज्य सरकार पर बोझ न बनें। उन्हें आत्मनिर्भर बनना होगा। इसके लिए आय के स्रोत विकसित करें। युवाओं को बेहतर उच्च शिक्षा दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। वे शुक्रवार को राजभवन में लविवि की समस्याओं के समाधान एवं शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी के लिए हुई बैठक में बोल रही थीं।    
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दो-तीन विवि का चयन कर उन्हें नैक मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड हासिल करने में सहयोग करे। प्रदेश का कोई विवि नैक मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त नहीं कर सका है। उन्होंने कहा कि लविवि के शताब्दी समारोह का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन करें।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी सप्ताह में एक दिन तय कर विश्वविद्यालयों के कुलपति से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनें एवं उनके निराकरण में सहयोग करें। बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव  महेश कुमार गुप्ता और लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रोन्नति समय से करें
राज्यपाल ने कहा, अधिकारी विवि का औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लेकर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रोन्नति समय से करने के निर्देश दिए।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed