{"_id":"5ef705a2c73760024d24e6c8","slug":"meeting-to-prepare-for-the-centenary-year-celebrations-of-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय राज्य सरकार पर बोझ न बनें: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय राज्य सरकार पर बोझ न बनें: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
Sat, 27 Jun 2020 02:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय राज्य सरकार पर बोझ न बनें। उन्हें आत्मनिर्भर बनना होगा। इसके लिए आय के स्रोत विकसित करें। युवाओं को बेहतर उच्च शिक्षा दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। वे शुक्रवार को राजभवन में लविवि की समस्याओं के समाधान एवं शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी के लिए हुई बैठक में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दो-तीन विवि का चयन कर उन्हें नैक मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड हासिल करने में सहयोग करे। प्रदेश का कोई विवि नैक मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त नहीं कर सका है। उन्होंने कहा कि लविवि के शताब्दी समारोह का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन करें।
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी सप्ताह में एक दिन तय कर विश्वविद्यालयों के कुलपति से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनें एवं उनके निराकरण में सहयोग करें। बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता और लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कर्मचारियों की प्रोन्नति समय से करें
राज्यपाल ने कहा, अधिकारी विवि का औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लेकर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रोन्नति समय से करने के निर्देश दिए।