फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meeting of bjp in mathura

वृंदावन में भाजपा का 'सियासी भजन', हो सकता है नमो जाप

Sun, 03 Aug 2014 11:05 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Aug 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
meeting of bjp in mathura

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 23-24 अगस्त को मथुरा-वृंदावन में होगी।

विज्ञापन


कार्यसमिति की बैठक से एक दिन पहले 22 अगस्त को वहीं पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी। कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव रखे जाएंगे।

24 अगस्त को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण 25 अगस्त तक चलेगा।

प्रदेश भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है।

शाह करेंगे शुरू, राजनाथ करेंगे अंत

meeting of bjp in mathura

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि प्रशिक्षण में जिलाध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष व प्रकोष्ठों के संयोजक तथा प्रदेश पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी के लोगों को नई भूमिका के अनुसार तैयार करना है।

कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे। शाह कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन और राजनाथ समापन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 माह बाद हो रही बैठक

meeting of bjp in mathura

भाजपा कार्यसमिति की बैठक लगभग 15 महीने बाद होने जा रही है। इससे पहले अप्रैल 2013 में चित्रकूट में कार्यसमिति की बैठक हुई थी। तब से अब तक काफी बदलाव आ चुका है।

केंद्र में भाजपा की सरकार बन चुकी है। राजनाथ सिंह की जगह अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में 71 और गठबंधन सहित 73 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

स्वाभाविक है कि बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली सफलता पर चर्चा होगी। साथ ही निकट भविष्य में विधानसभा की 12 सीटों और लोकसभा की मैनपुरी सीट के उपचुनाव के बारे में भी चर्चा होगी।

कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। इसमें एक प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed