फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meeting

बच्चों के लिए स्कूलों में बनेंगे टॉयलेट

Tue, 29 Jun 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
meeting
बलरामपुर। नौनिहालों के सुविधानुसार स्कूलों में टॉयलेट, हैंडवॉश व अन्य संसाधनों के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। सभी स्कूलों में 18 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं का समुचित विकास होगा। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र कौवापुर में मंगलवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला में सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के बेहतर विकास की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के संसाधनों में कोई भी कमी न रहे इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। ग्राम पंचायतों में तैनात सभी सचिवों को प्रधानों व हेडमास्टरों के साथ समन्वय बनाकर स्कूलों को 18 पैरामीटर मूलभूत सुविधाओं के साथ चाक-चौबंद बनाएं।
विज्ञापन

बीईओ तुलसीपुर महेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूलों में रह सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। बीईओ ने सभी प्रधानों व सचिवों से अपील किया कि 18 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं पर स्कूलों को विकसित कराने में मदद करें। जिला समन्वयक निर्माण एनके सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों व सचिवों को स्कूलों में 18 पैरामीटर पर होने वाले कार्य के बारे में बताया। बेहतर योगदान देेने वाले प्रधानों व सचिवों को 15 अगस्त पर डीएम व सीडीओ की तरफ सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला को एडीओ पंचायत पीके श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी विजय शंकर मणि और कई ग्राम प्रधानों व सचिवों ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में तुलसीपुर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed