फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meena Singh becomes President of the Employees' Welfare Association.

Lucknow News: कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं मीना सिंह

Thu, 25 Jun 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Meena Singh becomes President of the Employees' Welfare Association.
कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं मीना सिंह
लखनऊ। जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में मीना सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वे तीसरी बार अध्यक्ष बनी हैं। अन्य पदाें पर भी एक-एक ही नामांकन होने से सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी रामलाल यादव की देखरेख में संपन्न हुई। निर्वाचित पदाधिकारियों में यूपी सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है। धीरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य सलाहकार, रविंद्र सिंह जादौन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर रक्षा अग्रवाल, ऋचा पांडेय, ऋषिकेश सिंह, राहुल अग्रवाल व प्रमोद सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पंकज मेहरोत्रा को महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। वे दूसरी बार महासचिव निर्वाचित हुए हैं। मेनका झा, मुंतजिर झा, संजय कुमार सिंह, विजय कुमार व राम प्रकाश को मंत्री चुना गया है। संगठन मंत्री पद पर शिल्पा मिश्रा, धीरेंद्र कुमार सिंह, विकास प्रजापति व अभिषेक कुमार सिंह निर्वाचित हुए। जगत सिंह मेहरा, शिवकुमार व छंगेलाल को प्रचार मंत्री, दीपिका सिंह को कोषाध्यक्ष, श्रद्धा मौर्या काे ऑडिटर पद की जिम्मेदारी मिली है। अभिषेक मिश्रा, कुलश्रेष्ठ आर्य को मीडिया प्रभारी, अमित राजवंशी व उमा सिंह को कार्यालय सचिव और रमेश रावत को सांस्कृतिक सचिव चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed