फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medicines worth Rs 30 thousand seized, shop closed

Lucknow News: 30 हजार की दवाएं सीज, दुकान बंद कराई

Sun, 16 Jun 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth Rs 30 thousand seized, shop closed
रायबरेली-परशदेपुर। जिले के परशदेपुर-अमेठी मार्ग पर मटियारा चौराहा पर ड्रग इंस्पेक्टर ने बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पकड़ा। विरोध पर डीह व परशदेपुर चौकी पुलिस को बुलाना पड़ा, जिसके बाद करीब 30 हजार रुपये कीमत की दवाओं की सीज कर दिया गया। चार संदिग्ध दवाओं के नमूने भी भरे गए। दवा की दुकान को बंद करा दिया गया है। संचालक के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आशंका होने पर मटियारा चौराहा पर बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। संचालक अभिषेक सिंह ने कार्रवाई से बचने के लिए तमाम लोगों को बुला लिया। ऐसी स्थिति में डीह व परशदेपुर पुलिस को बुलाना पड़ा। मेडिकल स्टोर में मिली 36 प्रकार की एलोपैथिक औषधियों को सीज किया गया। दवाओं की कीमत 30 हजार रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

चार संदग्धि दवाओं के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के अवैध मेडिकल स्टोर संचालित मिलने पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन नियमावली 1940 के तहत न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed