{"_id":"66cf66465753b6bfe9019432","slug":"medicines-distributed-to-vomiting-and-diarrhea-victims-five-new-patients-admitted-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106456-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उल्टी-दस्त पीड़ितों को बांटी गई दवाएं, पांच नए मरीज हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उल्टी-दस्त पीड़ितों को बांटी गई दवाएं, पांच नए मरीज हुए भर्ती
Wed, 28 Aug 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर के सती चौरा मोहल्ले में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। बुधवार को मोहल्ले में कैंप लगाकर मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। वहीं बुधवार संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में उल्टी-दस्त के पांच नए मरीज भर्ती हुए हैं।
तराई में उमस भरी गर्मी के कारण उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। भिनगा नगर के सतीचैरा मोहल्ले में उल्टी-दस्त से पीड़ित दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं कई लोग अपना इलाज करा रहे हैं। दो लोगों की मौत के बाद भिनगा सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार मौके पर पहुंचकर लोगों का इलाज किया।
वहीं बुधवार को डॉ. शफीकुर्रहमान के नेतृत्व में डाॅ. ताहिर, एएनएम रूबी सहित अन्य कर्मियों ने मोहल्ले में कैंप लगाकर मरीजों को दवा वितरित की। वहीं संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बुधवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित सती चौरा निवासी लकी (3), भुतना निवासी आमिर (10), मोहरनिया के रंगीलाल (22), नौशहरा के अनिरुद्ध (3), डोमाई के दीपक (8) को भर्ती कराया गया जिनका इलाज चल रहा है।