फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical workers get 28 days quarantine leave if corona gets infected

कोरोना संक्रमित होने पर चिकित्सा कर्मियों को मिले 28 दिन का संगरोध अवकाश

Fri, 23 Apr 2021 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Apr 2021 10:17 PM IST
सार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कोरोना संक्रमित होने पर कर्मचारियों को 28 दिन का संगरोध अवकाश (क्वारंटीन लीव) देने की मांग की है।

विज्ञापन
Medical workers get 28 days quarantine leave if corona gets infected
- फोटो : PTI

विस्तार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कोरोना संक्रमित होने पर कर्मचारियों को 28 दिन का संगरोध अवकाश (क्वारंटीन लीव) देने की मांग की है। परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने इस संबंध में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चिकित्सा कर्मियों की कोविड-19 से मौत पर परिजनों को दी जाने वाली नवीनीकृत बीमा राशि को राज्य में भी लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन


 उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाने का निर्देश भी जारी करने का अनुरोध किया है। महामंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में भी अधिसूचना जारी की है कि यदि कोई कर्मचारी कोविड से ग्रसित हो जाता है तो उसे 28 दिन का वेतन समेत अवकाश प्रदान किया जाएगा, लेकिन महानिदेशालय और केजीएमयू ने शासनादेश के खिलाफ अलग आदेश जारी किया है। इसमें 28 की जगह सिर्फ 14 दिन के संगरोध अवकाश देने की बात कही गई है।
विज्ञापन


केजीएमयू ने मेडिकल कॉलेजों के कार्मिकों को अपनी जांच स्वयं न कराकर विभागाध्यक्ष के माध्यम से कराने की शर्त लगाई है। साथ ही उनको 3 दिन तक लक्षण विहीन होने या प्रथम लक्षण के 10 दिन बाद आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद भी ड्यूटी पर आने को कहा जा रहा है। परिषद ने इसे अव्यावहारिक व अतार्किक बताया है। परिषद के प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य चिकित्सा कर्मी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना सरकार एवं शासन का दायित्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed