फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical store would have to give record on google sheet

दवा विक्रेताओं को गूगल सीट पर देना होगा बिक्री का रिकॉर्ड

Fri, 09 Oct 2020 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
medical store would have to give record on google sheet
गूगल शीट पर देना होगा दवा खरीदार का रिकॉर्ड
विज्ञापन

पैरासिटामॉल एवं एंटी वायरल दवा खरीदने वालों का देना होगा विवरण
एफएसडीए की टीम ने विभिन्न इलाकों में मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण
सर्दी-जुकाम, बुखार वाले मरीजों को ट्रेस करने की नई रणनीति
लखनऊ। सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को ट्रेस करने के लिए नई रणनीति अपनाई गई है। इसके तहत मेडिकल स्टोर संचालकों को पैरासिटामॉल, एंटीबायोटिक्स और एंटीवायरल दवाएं खरीदने वालों का पूरा विवरण रखना होगा। इसके लिए एफएसडीए ने एक गूगल शीट तैयार की है। इसपर विवरण दर्ज करते ही विभाग को दवा खरीदने वाले की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
राजधानी में सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को ट्रेस करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत घर-घर सर्वे चल रहा है। सर्वे के दौरान जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण हैं, उनकी स्थिति का आकलन कर जांच कराई जा रही है। जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उनके संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। इसके बाद भी तमाम ऐसे लोग हैं जो लक्षण होने के बाद भी जांच कराने से कतरा रहे हैं। इन लोगों को ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से नई रणनीति अपनाई गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि गूगल शीट से कई तरह के फायदे होंगे।
विज्ञापन

8 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस
मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं पाए जाने पर 8 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त (औषधि) मनोज कुमार, औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण के दौरान गूगल शीट अपलोड नहीं करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं पाए जाने पर 8 मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी किया है। इसमें ओम मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर, राजेंद्र मेडिकोज, वैभव मेडिकल स्टोर सेंटर, पोइंट मेडिकोज, यूनाइटेड मेडिकोज, वर्मा मेडिकल स्टोर, मधु मेडिकल्स, चौधरी मेडिकल स्टोर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शीट पर देनी है सूचना
मेडिकल स्टोर संचालकों को https://forms.gle/CbYPf9aSxsBF4HtX6 गूगल लिंक पर पैरासिटामॉल, एंटीबायोटिक व एंटीवायरल औषधियों की विक्रय की सूचना प्रतिदिन देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed