फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical mobile unit will be deputed in all hotspot area

सभी हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात होगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
medical mobile unit will be deputed in all hotspot area
लखनऊ। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इन इलाकों में मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से चिकित्सा सुविधा दुरुस्त की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि सभी हॉटस्पॉट इलाकों में एक-एक एमएमयू तैनात की जा रही है। जो क्षेत्र में मुफ्त इलाज व दवाएं मुहैया कराएगी। मालूम हो कि राजधानी में 13 हॉटस्पॉट इलाके हैं, जहां रहने वाले लोगों को जरूरी वस्तुओं के साथ चिकित्सा सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आ रहीं शिकायतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी हॉटस्पॉट इलाकों में एमएमयू तैनात करने का फैसला किया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि इन यूनिट में डॉक्टर, एक नर्स, एक फार्मासिस्ट और एक लैब टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी। यह यूनिट इलाकों में तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम करेगी। उन्होंने बताया कि टीम के माध्यम से संदिग्ध कोरोना मरीजों के नमूने भी जुटाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed