फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical institute are on alert

सेकंड वेब को लेकर चिकित्सा संस्थानों में अलर्ट

Sat, 21 Nov 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Medical institute are on alert
अलर्ट पर चिकित्सा संस्थान, आईसीयू से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की गईं दुरुस्त
विज्ञापन

चिकित्सा संस्थानों में सेकंड वेव को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। अतिरिक्त टीमें तैयार रखने के साथ खाली वार्डों को दुरुस्त किया जा रहा है।
दिल्ली में एक्टिव केस में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए संस्थान हर स्तर पर खुद को तैयार रखने में लगे हैं। संस्थान प्रशासन का मानना है कि स्थानीय मरीजों के साथ ही आसपास के जिलों के मरीजों का भी इलाज करना है।
राजधानी में लेवल-3 के अस्पतालों में आईसीयू अभी भी फुल हैं, लेकिन सामान्य आइसोलेशन वार्ड खाली हैं।
पिछले दिनों दिल्ली सहित अन्य शहरों में मरीजों की संख्या में इजाफा होने और दीपावली पर आवागमन बढ़ने के मद्देनजर यहां कोरोना के सेकंड वेव की आशंका है।
केजीएमयू में इन दिनों लिंब सेंटर में बनाए गए कोविड-19 हॉस्पिटल के आईसीयू में एक भी बेड खाली नहीं है, जबकि मुख्य परिसर के संक्रामक रोग विभाग में बने आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड खाली हैं।
विज्ञापन

इनमें लगी वेंटिलेटर मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि संस्थान प्रशासन बेड, ऑक्सीजन पाइप लाइन सहित अन्य उपकरणों की नए सिरे से जांच कर तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन पॉवर के लिहाज से अतिरिक्त टीमें रिजर्व में रखी गई हैं। हर टीम में 22 लोगों को शामिल किया गया है। केजीएमयू में स्थानीय मरीजों के साथ ही आसपास के जिलों के मरीजों का भी दबाव रहता है। इसे ध्यान में रखकर तैयारी की गई है।
एसजीपीजीआई के कोविड हॉस्पिटल के लिए मैन पॉवर का प्रबंधन किया जा रहा है। सीनियर रेजिडेंट में डीएम अंतिम वर्ष वाले छात्रों की परीक्षा भी होनी है।
इसे ध्यान में रखकर सेकंड वेव के मद्देनजर डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें तैयार की जा रही हैं। हालांकि यहां के रेजिडेंट डॉक्टर तीसरे राउंड की कोविड ड्यूटी कर रहे हैं।

लोहिया संस्थान कोविड हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ. पीके दास ने बताया कि इन दिनों अति गंभीर मरीज ही भर्ती हैं। मैन पॉवर बढ़ाने के साथ ही बेड की संख्या बढ़ाने की रणनीति पर भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed