{"_id":"6741d647bf9b22608701ef7f","slug":"medical-equipment-shop-caught-fire-due-to-fireworks-lucknow-news-c-13-lko1070-964073-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आतिशबाजी से मेडिकल उपकरण की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आतिशबाजी से मेडिकल उपकरण की दुकान में लगी आग
Sat, 23 Nov 2024 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज में शुक्रवार रात आतिशबाजी की चिंगारी से मेडिकल उपकरण की दुकान में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
बालागंज में तीन बंदर मंदिर के पास हिमांशु गुप्ता का दो मंजिला भवन है। दूसरी मंजिल पर जैन हसन की मेडिकल उपकरणों की दुकान है। भवन के ठीक बगल में गेस्ट हाउस है। शुक्रवार रात 11:45 बजे गेस्ट हाउस में बरात आई थी। आतिशबाजी के दौरान भवन की पहली मंजिल के छज्जे में चिंगारी जा गिरी, वहां कूड़े का ढेर लगा था। इससे आग लग गई। कुछ पल में ही लपटें दुकान तक पहुंच गईं। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग और मालिक को दी गई। दो गाड़ियों से पहुंचे प्रभारी एफएसओ चौक आग बुझाने में जुट गए, पर लपटों को विकराल होता देखकर दो और गाड़ियों को मंगवाया। डेढ़ घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।