फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical Education Department released the Discharge Policy Guideline Patients with mild and moderate symptoms are not required to be tested before discharge

Coronavirus In UP: हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों की डिस्चार्ज से पहले जांच जरूरी नहीं, नई गाइडलाइन जारी

Tue, 11 Aug 2020 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Aug 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Medical Education Department released the Discharge Policy Guideline Patients with mild and moderate symptoms are not required to be tested before discharge
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
कोविड अस्पतालों में भर्ती हल्के, शुरुआती व मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए डिस्चार्ज से पहले जांच जरूरी नहीं होगी। सिर्फ गंभीर व इम्यूनो कम्प्रोमाइज्ड मरीजों को ही जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस बाबत सोमवार को गाइडलाइन जारी कर दी। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे के अनुसार प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में स्थापित लेवल टू और थ्री के कोविड अस्पतालों में इस डिस्चार्ज पॉलिसी को लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन


इम्यूनो कम्प्रोमाइज्ड यानी ऐसे मरीज जिनका ट्रांसप्लांट हुआ हो या वह कैंसर और एचआईवी जैसी बीमारियों से पीड़ित हो, उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने और आरटीपीसीआर या ट्रूनेट रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। हल्के व कम तीव्रता, शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों को केविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से उसका टेम्प्रेचर और पल्स ऑक्सीमीटर से मॉनिटरिंग की जाएगी। इन रोगियों को प्रारंभिक लक्षण मिलने के 10 दिन बाद बिना जांच के डिस्चार्ज किया जा सकता है, लेकिन उन्हें डिस्चार्ज करने के पहले तीन दिन बुखार नहीं होना चाहिए। ऐसे मरीजों को सात दिन होम आइसोलेशन में रहना जरूरी होगा। 
Trending Videos

मध्यम तीव्रता वाले जिन रोगियों में लक्षण तीन दिन में समाप्त हो जाएंगे और वह ऑक्सीजन सेचुरेशन 95 प्रतिशत के ऊपर, अगले चार दिन तक बनाए रखते हैं तो उन्हें शुरुआती लक्षण मिलने के 10 दिन बाद डिस्चार्ज किया जा सकेगा। 

ऐसे मरीजों को बिना बुखार की दवा लिए टेम्परेचर सामान्य होना, सांस लेने की समस्या का निराकरण और ऑक्सीजन की जरूरत न पड़ने पर ही डिस्चार्ज किया जाएगा। इन्हें भी सात दिन होम आइसोलेशन और सेल्फ मॉनिटरिंग का पालन करना जरूरी होगा। 

यदि मरीज ऑक्सीजन पर है और उनके लक्षण तीन दिन में समाप्त नहीं होते हैं और ऑक्सीजन की जरूरत होती हो ऐसे मरीजों को डिस्चार्ज करने से देखा जाएगा कि सभी लक्षण समाप्त हो गए हों। तीन दिन तक बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के रह सकते हों, तभी उन्हें बिना जांच के डिस्चार्ज किया जाएगा। 

इन्हें भी सात दिन होम आइसोलेशन और सेल्फ मॉनिटरिंग का ध्यान रखना होगा। वहीं, यह भी ध्यान रखना होगा रोगी के कपड़ों को ठीक से विसंक्रमित किया जाए। मोबाइल फोन, जूते, चप्पल, अन्य सामग्री भी विसंक्रमित की जाए। ऐसे रोगियों को आरटीपीसीआर जांच की जरूरत नहीं है। 

हालांकि दोबारा लक्षण मिलने पर कोविड केयर सेंटर या हेल्प लाइन पर सूचना देनी होगी। डिस्चार्ज होने के 14 दिन बाद दोबारा लक्षण मिलने पर व्यक्ति को नए रोगी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed