{"_id":"5c88bc39bdec22142f01a07b","slug":"mediators-meeting-starts-on-ayodhya-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले पर मध्यस्थों की पहली बैठक शुरू, हिंदू-मुस्लिम पक्षकारों के साथ उनके अधिवक्ता मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामले पर मध्यस्थों की पहली बैठक शुरू, हिंदू-मुस्लिम पक्षकारों के साथ उनके अधिवक्ता मौजूद
Wed, 13 Mar 2019 01:45 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: sapna singla
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के रामजन्मभूमि से जुड़े विवाद के समाधान के लिए अवध विश्वविद्यालय के आईईटी सभागार में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मध्यस्थता पैनल व मामलों से जुड़े पक्षकारों की बैठक शुरू हो गई।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई बैठक अब भी जारी है। किसी भी पक्षकार व अधिवक्ता को मोबाइल लेकर अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। परिसर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक में मध्यस्थों के अलावा, हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास, बाबरी मस्जिद के मुदई इकबाल अंसारी, पक्षकार हाजी महबूब, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास सहित अन्य पक्षकार व उनके वकील मौजूद हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि शीर्ष कोर्ट के आदेश पर बनी मध्यस्थता कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस एफएम इब्राहिम कलीफुल्ला समेत तीन सदस्यीय पैनल मंगलवार को अयोध्या पहुंच गया।