{"_id":"5d6a7fd58ebc3e01684303f2","slug":"medhavi-samman-samaroh-by-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी भर के मेधावियों का समागम आज से लखनऊ में, सोमवार को अमर उजाला करेगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी भर के मेधावियों का समागम आज से लखनऊ में, सोमवार को अमर उजाला करेगा सम्मानित
Sat, 31 Aug 2019 07:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Aug 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
मेधावी सम्मान समारोह (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश भर के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के मेधावी छात्रों का समागम शनिवार से राजधानी में होगा। रविवार को प्रदेश सरकार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी तो सोमवार को ‘अमर उजाला’ भी प्रदेश और जिले के टॉपरों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की तरफ से मेधावी सम्मान समारोह आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के यूपी और जिले के टॉपरों को नकद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
समारोह के लिए मेधावियों का आगमन शनिवार से शुरू हो जाएगा। दूसरे जिलों से आने वाले मेधावियों के ठहरने और खान-पान की व्यवस्था शासन व शिक्षा विभाग ने की है। पॉयनियर मोंटेसरी स्कूल, एल्डिको, सेंट जोजफ इंटरनेशनल स्कूल, सुशांत गोल्फ सिटी, शिवानी पब्लिक स्कूल सेक्टर ओ, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, एलडीए कॉलोनी, विश्वनाथ एकेडमी, एमजी कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर पी, आरएलबी, चिनहट, अवध कॉलेजिएट, दरोगा खेड़ा और सिटी कॉन्वेंट स्कूल, कांशीराम नगर में मेधावियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में मेधावियों की सहायता के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं की तैनाती कर दी है। रविवार को इन सभी विद्यालयों से मेधावियों को विधि विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह के लिए ले जाया जाएगा।
वहीं सोमवार को ‘अमर उजाला’ की ओर से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 194 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को सम्मानित करेंगे।