फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medals won at the state ranking tournament

Lucknow News: स्टेट रैंकिंग टेबल टूर्नामेंट में जीते पदक

Mon, 05 Oct 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Medals won at the state ranking tournament
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में पहली मास्टर्स यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन हुआ। यूपी टेबल टेनिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अनुभवी मास्टर्स खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विशेष सचिव खेल कुमार विनीत (आईएएस) ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरुष 40+ वर्ग में सौरभ पोद्दार, 45+ में सचिन कुमार और 50+ में पराग अग्रवाल ने खिताब जीते। विशाल अरोड़ा पुरुष 55+ वर्ग के विजेता बने, जबकि दीपक सिंह ने पुरुष 60+ वर्ग में जीत हासिल की। रवि टंडन पुरुष 65+ और एस.के. विनोदिया पुरुष 70+ वर्ग के विजेता रहे। पुरुष 75+ का अंतिम मुकाबला रंजीत कांत दवे ने विनय के. श्रीवास्तव को 3-2 से हराकर जीता। प्रतियोगिता में महिला 40+ वर्ग में पल्लवी सिंघल, 45+ में सहर महबूब और 50+ में अर्चना तोमर ने खिताब जीते। निर्मला सिंह महिला 60+ वर्ग में विजयी हुईं। एन. पूर्णिमा रिचर्ड्स ने महिला 65+ का खिताब जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed