फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mechanic jumps into Gomti river, dies after hitting a stone

Lucknow News: मैकेनिक गोमती नदी में कूदा, पत्थर से टकराकर मौत

Fri, 05 Dec 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mechanic jumps into Gomti river, dies after hitting a stone
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। दुबग्गा में बृहस्पतिवार शाम घैला पुल से मैकेनिक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे पड़े पत्थरों से टकरा कर उनकी मौत हो गई। घरवालों ने तीन लोगों पर मैकेनिक को पुल से धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि सआदतगंज के हसनगंज बावली निवासी राहुल (30) मैकेनिक थे। राहुल के छोटे भाई सूरज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भाई तीन अज्ञात लोगों के साथ खिन्नी चौराहे पर पार्टी कर रहे थे। उन्होंने उनसे घर चलने के लिए कहा था, मगर वह नहीं माने। फिर राहुल तीनों के साथ ई रिक्शा से दुबग्गा की ओर चले गए। दो घंटे बाद दुबग्गा पुलिस ने उनके नदी में छलांग लगाने की सूचना दी। आनन-फानन वह और घरवाले राहुल को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राहुल के परिवार में मां राजरानी, पिता मुन्नीलाल, बड़े भाई खुन्नू, रत्ती रावत और बहन लक्ष्मी हैं। सूरज का आरोप है कि घैला पुल पर भाई का तीनों से किसी बात पर विवाद हुआ था। फिर तीनों ने उन्हें धक्का दे दिया और पत्थर से टकराकर उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed