फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MD Respiratory Medicine course will begin at Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में शुरू होगी एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन की पढ़ाई

Thu, 21 Aug 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
MD Respiratory Medicine course will begin at Lohia Institute
लोहिया संस्थान में कार्यक्रम के दौरान प्रो. सूर्यकांत व अन्य।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अगले वर्ष से एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन की पढ़ाई शुरू होगी। इसके साथ ही डीएम सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम की भी शुरुआत की जाएगी। निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने बुधवार को संस्थान में टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए हुए कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

समारोह में शेरवुड कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट ने 50 टीबी रोगियों को गोद लिया और उनके पूरे इलाज की अवधि के दौरान पोषण सामग्री व सामाजिक सहयोग देने की घोषणा की। केजीएमयू के प्रो. सूर्यकांत ने समाज के सभी वर्गों और मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों से आगे आकर निक्षय मित्र बनने की अपील की।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि ज्यादातर टीबी रोगी कुपोषित होते हैं, इसलिए पोषण सहयोग उपचार जितना ही महत्वपूर्ण है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. ज्योति बाजपेयी, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. पुलकित गुप्ता मौजूद रहे। प्रो. अजय वर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed