{"_id":"683cbc6f6cf3f2fc690c7979","slug":"md-of-water-park-and-two-others-cheated-of-rs-16-lakh-lucknow-news-c-13-lko1070-1230315-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाटर पार्क के एमडी समेत दो से 16 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाटर पार्क के एमडी समेत दो से 16 लाख की ठगी
Mon, 02 Jun 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने वाटर पार्क के एमडी से काम और एक युवक से जमीन के नाम पर 16 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने इंदिरानगर और विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इंदिरानगर स्थित एमजे फनसिटी वॉटर पार्क के एमडी मो. जुनैद सिद्दीकी के मुताबिक, पार्क में पेंटिंग और फाइबर का काम होना था। टेंडर अखिल नायर को दिया गया था। इसके लिए मुंबई के गोरेगांव निवासी पीर अली शेख, सांताक्रूज निवासी राजाराम गुप्ता और बलरामपुर निवासी मुबारक अली आए थे। इन्हें तीन लाख रुपये और सामान दिया गया था। आरोप है कि 29 मार्च 2025 में तीनों आरोपी आधी रात काम छोड़ कर भाग गए। शिकायत जुनैद ने एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह से शिकायत की। उनके आदेश पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया।
उधर, मऊ के सराय खांसी निवासी सुरेंद्र प्रसाद चौहान विदेश में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। उनके मुताबिक, 2017 में उनकी मुलाकात अखिलेश वर्मा से लखनऊ में हुई थी। अखिलेश ने खुद को विभूतिखंड स्थित वसुंधरा ग्रुप का एजेंट बताकर उनकी मुलाकात कंपनी के एमडी सुधीर सिंह से कराई थी। सुधीर ने उन्हें नए प्रोजेक्ट आर्चिड वैली के बारे में जानकारी दी थी, जोकि गोसाईगंज के काजीखेड़ा गांव में था। अखिलेश ने प्रोजेक्ट के तहत 13 लाख में बुक कराया था। सुधीर ने तीन साल में साइट डेवलप होने पर जमीन पर कब्जा देने की बात कही थी। आरोप है कि दो फरवरी 2025 तक भी आरोपियों ने उन्हें कब्जा नहीं दिया। रकम भी नहीं लौटाई। दबाव बनाने पर आरोपी धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है।