फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Md Of R. Sons arrested by Lucknow in Fraud case

प्लाट का झांसा दे 500 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाला आरसंस का एमडी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2019 09:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 May 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Md Of R. Sons arrested by Lucknow in Fraud case
पुलिस गिरफ्त में आशीष कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
मासिक किस्तों (ईएमआई) पर प्लाट का झांसा देकर प्रदेशभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पकर भागी आरसंस इन्फ्रालैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव को गोमतीनगर पुलिस ने मंगलवार शाम दबोच लिया। 
विज्ञापन


आशीष के साथ उसके तीन कर्मचारियों के पकड़े जाने की भी सूचना है। आशीष और कंपनी के अन्य निदेशकों व अफसरों के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में धोखाधड़ी की धाराओं के 400 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


आशीष की गिरफ्तारी की भनक लगते ही ठगी के शिकार सैकड़ों लोग गोमतीनगर थाना पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 14 सितंबर 2011 को गोमतीनगर के विराटखंड से कंपनी शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में कंपनी ने ईएमआई पर प्लाट के नाम पर ठगी की। गोसाईंगंज में रहमतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास जीवनदीप, प्रखर सिटी एक, प्रखर सिटी दो में ही करीब 5000 लोगों से सवा सौ करोड़ रुपये से अधिक की रकम ठग ली थी। 

कई महीने पहले आशीष गोमतीनगर स्थित ऑफिस बंद करके गायब हो गया था। इसके बाद से प्लाट के लिए रुपये जमा करने वाले उसे तलाश रहे थे। मौके से एक एसयूवी भी जब्त की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ड्राइवर और कर्मचारियों से पूछताछ में आशीष का सुराग मिला और पुलिस टीम ने देर शाम उसे भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed