{"_id":"5ab339864f1c1bae758b6ce2","slug":"md-of-madhyanchal-electrical-corporation-ap-singh-resigns","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी एपी सिंह ने दिया इस्तीफा, इस वजह से थे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी एपी सिंह ने दिया इस्तीफा, इस वजह से थे नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य नहीं बनाए जाने से नाराज मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजकर यथाशीघ्र पदमुक्त करने का अनुरोध किया है। हालांकि शासन ने अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
बता दें, राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए बीते सप्ताह चयन समिति की बैठक हुई थी। सदस्य के दावेदारों में एपी सिंह भी शामिल थे, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका।
सोमवार को अध्यक्ष पद पर आईएएस अधिकारी राज प्रताप सिंह व सदस्य पद पर एनटीपीसी के सेवानिवृत्त निदेशक कौशल किशोर शर्मा की नियुक्ति का आदेश जारी होने से नाराज एपी सिंह ने मंगलवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजकर पदमुक्त करने का आग्रह कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, एपी सिंह ने नियामक आयोग के सदस्य पद पर कौशल किशोर शर्मा के चयन पर पत्र में एतराज जताया है। कहा, कार्यों व अनुभव के लिहाज से उनकी दावेदारी मजबूत थी, लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए शर्मा की नियुक्ति कर दी गई। इससे अच्छे अधिकारियों का मनोबल गिरता है और कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एपी सिंह का पत्र बुधवार दिन भर सुर्खियों में रहा।

प्रमुख सचिव से नाराज हूं
पत्र के बाबत पूछे जाने पर एपी सिंह ने कहा कि आयोग में चयन नहीं होने पर प्रमुख सचिव से नाराजगी जताई है। बकौल सिंह पत्र मिलने के बाद प्रमुख सचिव ने उन्हें मिलने के लिए भी बुलाया और करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि कार्यमुक्त होने के लिए पत्र दे दिया है। अब शासन को अंतिम निर्णय लेना है।
शासन कर रहा विचार
प्रमुख सचिव ऊर्जा, आलोक कुमार का कहना है कि मध्यांचल के एमडी एपी सिंह का पत्र मिला है, इसमें यथाशीघ्र कार्यमुक्त करने का आग्रह किया गया है। पत्र पर शासन की ओर से विचार किया जा रहा है। अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है।