{"_id":"611acac08ebc3e42b948def1","slug":"mbbs-student-of-lohia-sansthan-caught-unconscious-lucknow-news-lko5915525183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में बेसुध मिला एमबीबीएस छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में बेसुध मिला एमबीबीएस छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के एससी राय छात्रावास में सोमवार देर रात करीब 10 बजे एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की सूचना पुलिस को दी गई। उसे बेहोशी की हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल करने की कोशिश की तो उन्हें हॉस्टल में घुसने नहीं दिया गया है। वहीं लोहिया संस्थान के प्रवक्ता ने तबीयत खराब होने की बात कही।
डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के एससी राय छात्रावास में रहने वाले एमबीबीएस 2019 बैच के छात्र द्वारा खुदकुशी करने के प्रयास की सूचना सोमवार देर रात को पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोहिया संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों व छात्रों ने हॉस्टल में अंदर जाने नहीं दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बयान जारी किया। जिसके मुताबिक, संस्थान के 2019 बैच के छात्र की अचानक देर रात करीब 10 एमबीबीएस छात्र के तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। वह अपने कमरे में बेसुध मिला। उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां तत्काल उपचार दिया गया। इसके बाद वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस अपने स्तर से जांच करने पहुंची। प्रवक्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र के तबीयत खराब होने की बात कही है। अगर प्रशासनिक अधिकारी व छात्र किसी तरह की शिकायत या तहरीर देते हैं तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।